Raipur Latest News: ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया ऐसा काम, टीआई को दे डाली ये धमकी, जानें किस बात को लेकर हुई बहस
Raipur Latest News: ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया ऐसा काम, टीआई को दे डाली ये धमकी, जानें किस बात को लेकर हुई बहस
Raipur Latest News | Photo Credit: AI
- रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान विवाद
- आरोपी ने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की
रायपुर: Raipur Latest News नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर कड़े कानून भी लागू किए गए हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी आती नजर नहीं आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आई है। जहां ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में धुत वाहन चालक ने पुलिस से बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रैफिक टीआई के साथ अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया।
Raipur Latest News मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक शख्स को रोका गया, इस दौरान वो नशे में वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान शख्स पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वो खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए टीआई को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष बताने वाले विकास शुक्ला गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग
- Johnny Lever News : जब जॉनी लीवर के बेटे को हुआ था ट्यूमर, घुटनों पर बैठकर पिता ने मांगी थी दुआ, जेमी लीवर ने खोला बड़ा राज
- शह मात The Big Debate: धान खरीदी पर शोर बेहिसाब, तीखे सवाल..करारे जवाब! सदन में एक बार फिर घिरी सरकार, आखिर बार-बार क्यों उठाया जा रहा ये मुद्दा?

Facebook


