Raipur Love Jihad News: राजधानी में लव जिहाद का मामला, दो बहनों से दरिंदगी करने वाला राजा निकला मुस्तफा, सच सामने आते ही उड़ गए होश

Ads

Raipur Love Jihad News: रायपुर में लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है, युवक ने दो बहनों को झांसे में लेकर हवस का शिकार बनाया है।

  • Reported By: Suman Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 08:43 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 09:05 PM IST

Raipur Love Jihad News/Image: AI Generated

Raipur Love Jihad News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां एक युवक पर आरोप है कि, उसने अपना धर्म बदलकर दो बहनों को झांसे में लेकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। युवतियों ने इसकी शिकायत विधानसभा थाने में की है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

शिकायत के मुताबिक, युवक ने राजा सिंह नाम बताकर पहले दोनों बहनों को अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब बाद में युवक का असली चेहरा सामने आया कि आरोपी का नाम राजा सिंह नहीं बल्कि मुस्तफा खान है, जिसने धोखे में रखकर बहनों को हवस का शिकार बनाया। तब पीड़ित युवतियों ने बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा थाने पहुंची और पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group