Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाक़ूबाजों ने वारदात के लिए अपनाया हाईटेक तरीका, नाबालिग को बनाया शिकार, मामला जान कर पुलिस के भी उड़े होश

Raipur Chakubaji News: रायपुर में चाकूबाजी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आरोपियों ने हाईटेक तरीके से चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया

Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाक़ूबाजों ने वारदात के लिए अपनाया हाईटेक तरीका, नाबालिग को बनाया शिकार, मामला जान कर पुलिस के भी उड़े होश

Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 2, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: March 2, 2026 11:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में चाकूबाजी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है।
  • राजधानी में आरोपियों ने हाईटेक तरीके से चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।
  • पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी रायपुर में आए दिन चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। रायपुर शहर में कमिश्नरेट लागू होने के बाद अपराधियों के खिलाफ कड़ी करवाई की गई और साथ ही अपराधियों को थानों में बुलाकर उन्हें (Raipur Chakubaji News) समझाईश भी दी गई थी। दूसरी तरफ आरोपी वारदात को अंजाम देने के अलग-अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। इस बार राजधानी में आरोपियों ने हाईटेक तरीके से चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात का तरीका जानने के बाद लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान हो गई है।

क्या है मामला?

बता दें कि, चाकूबाजी की यह वारदात रायपुर के वीआईपी रोड स्थित नुक्क्ड़ कैफे के पास हुई है। यहां एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। इसके बाद नाबालिग के दोस्त ने लोकेशन भेजकर आरोपियों को कैफे के पास बुलाया। लोकेशन मिलने के बाद आरोपी कैफे के पास पहुंचे और 10वीं के छात्र के साथ मारपीट कर उस पर चाक़ू से वार कर दिया। (Raipur Chakubaji News) इस हमले नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिग छात्र को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Raipur Chakubaji News:  मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने दोस्त के साथ कैफे गया था और इसी दौरान ओम चौधरी, हिमांशु यादव, प्रकाश साहू वहां पहुंचे और पीड़ित के साथ मारपीट की और उस पर चाक़ू से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपियों और पीड़ित के बीच पुराना विवाद था, जिसके चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। (Raipur Chakubaji News) माना थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.