HIGHLIGHTS
- रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय सी-3 बंगले में शिफ्ट।
- सी-3 बंगला पहले डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा का आवास था।
- सीपी डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल सीपी अमित कांबले यहीं से कामकाज संभालेंगे।
रायपुर। Police Commissioner Office रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय सी-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार यानी आज से यहां से कामकाज शुरू हो जाएगा। अभी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय में संचालित किया जा रहा था।
बता दें कि सी-3 बंगले में इससे पहले उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास हुआ करता था। चूंकि अब वे नवा रायपुर में शिफ्ट हो चुके हैं, इसलिए उनका बंगला खाली हो गया है। यहीं वजह है कि अब इसी भवन को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ। संजीव शुक्ला आज से नए कार्यालय में बैठकर कामकाज संभालेंगे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी आज से नए कार्यालय में ही बैठेंगे।
कौन है रायपुर पुलिस कमिश्नर?
Police Commissioner Office बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो गई है। 2004 बैच के आईपीएस अफसर संजीव शुक्ला को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। संजीव शुक्ला का जन्म 08 जनवरी 1967 को हुआ। रायपुर से पढ़ाई की और M।Com की डिग्री ली। रायपुर में एसएसपी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ। संजीव शुक्ला CID के प्रमुख अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले पुलिस पदक दो अलग-अलग श्रेणियों में दो बार साल 2010 व साल 2022 में प्राप्त कर चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें
- Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी
- Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
- Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
- Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- US Submarine Strike: World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय अब कहां से संचालित होगा?
अब रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय सी-3 बंगले से संचालित किया जाएगा।
पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय कहां था?
कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद शुरुआती दौर में यह कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय से संचालित हो रहा था।
रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर कौन हैं?
रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला हैं।
रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम कब लागू हुआ?
राजधानी रायपुर में पुलिस आयुक्त प्रणाली 23 जनवरी 2026 से लागू की गई है।
सी-3 बंगला पहले किसका निवास था?
सी-3 बंगला पहले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का सरकारी आवास था।