Raipur Road Accident : खून से लाल हुई रायपुर की ये सड़क, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, इतने लोगों की दर्दनाक मौत

Ads

Raipur Road Accident : खून से लाल हुई रायपुर की ये सड़क, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, इतने लोगों की दर्दनाक मौत

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 04:40 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 05:05 PM IST

Raipur Road Accident

HIGHLIGHTS
  • रायपुर-महासमुंद रोड पर भीषण सड़क हादसा
  • हाईवा की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत
  • चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रायपुर Raipur Road Accident : राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो युवकों की जिंदगियां छीन ली। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित हाईवा (Raipur Road Accident) ने बाइक सवार युवकों को जबस्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रायपुर-महासमुंद रोड में हुआ है। बताया जा रहा है कि रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों युवक पहिए के नीचे आ गए जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया (Raipur Road Accident)। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंदिर हसौद थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।

घटना के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया, (Raipur Road Accident) जिनकी तलाश की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें

 

हादसा कहां हुआ है?

यह हादसा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रायपुर-महासमुंद रोड पर हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा मुख्य कारण है।

क्या चालक को पकड़ लिया गया है?

नहीं, चालक घटना के बाद फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ आरोपी चालक की तलाश जारी है।

शीर्ष 5 समाचार