Raipur Chakubaji News: राजधानी में बेखौफ बदमाश!… मामूली विवाद पर युवक को उतारा मौत के घाट, जानें किस इलाके में हुई वारदात

Raipur Chakubaji News: राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका में गुरुवार देर रात चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया।

Raipur Chakubaji News: राजधानी में बेखौफ बदमाश!… मामूली विवाद पर युवक को उतारा मौत के घाट, जानें किस इलाके में हुई वारदात

Raipur Chakubaji News | Photo Credit: IBC24


Reported By: hemant sharma,
Modified Date: May 29, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: May 29, 2026 4:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के तेलघानी नाका में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया।
  • चाकूबाजी की वारदात में युवक की हुई मौत।
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को लिया हिरासत में।

Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। (Raipur Chakubaji News) इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका में गुरुवार देर रात चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया।

घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी खालबाड़ा निवासी आशीष गरुड़ पर उसके ही दोस्तों ने देर रात चाक़ू से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक आशीष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राज नायक को हिरासत में लिया है। (Raipur Chakubaji News)  फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

Raipur Chakubaji News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मृतक और आरोपी सभी गुढ़ियारी के खालबाड़ा के रहने वाले हैं। सभी ने पहले एक साथ बैठकर शराब का सेवन किया और इसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपियों ने आशीष पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, (Raipur Chakubaji News)  जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राज नायक समेत तीन को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.