Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत

Ads

Raipur Water Supply News: रायपुर के 42 इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। रावणभाटा उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य के चलते प्लांट प्रभावित रहेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 08:37 AM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 08:39 AM IST

Raipur Water Supply News/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • 11 जून को रायपुर के 42 इलाकों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी
  • 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण जल संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा
  • जल विभाग ने नागरिकों से पहले से पानी संग्रहित करने की अपील की है

Raipur Water Supply News: इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है, कई राज्यों में हल्की बारिश हो रही है तो कहीं अभी भी मानसून का इंतजार है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरवासियों के लिए एक जरुरी और काम की खबर है, लोगों को 11 जून यानि गुरूवार को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जल विभाग ने परेशानी से बचने के लिए लोगों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें।

क्यों बंद की जाएगी सप्लाई

Raipur Water Supply News आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी के कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 90 एमएलडी और 150 एमएलडी प्लांट का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसके चलते 11 जून की शाम शहर के 42 इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी। इसे लेकर जलकार्य विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है। हालांकि 12 जून से जलापूर्ति नियमित रूप से शुरू होगी।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Raipur Water Supply News डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, वल्दल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया) और संजय नगर में शाम की जलापूर्ति बाधित रहेगी।

 

ये भी पढ़ें

 

रायपुर में पानी सप्लाई कब बंद रहेगी?

11 जून की शाम शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। 12 जून से नियमित सप्लाई शुरू होने की संभावना है।

पानी सप्लाई बंद करने का कारण क्या है?

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी कार्य के कारण जल संयंत्र प्रभावित रहेंगे।

किन जल संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा?

90 एमएलडी और 150 एमएलडी जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित रहेगा।

किन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी?

डंगनिया, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, शंकर नगर, तेलीबांधा, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, मोवा, सड्डू, रायपुरा सहित कुल 42 इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

जल विभाग ने नागरिकों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण करने और पानी का उपयोग सोच-समझकर करने की अपील की है।