Reported By: Prachi Pandey
,CG Weather Update| Photo Credit: AI
CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री की और कमी आ सकती है। (CG Weather Update) इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (CG Weather Update) वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल राजधानी रायपुर में तापमान 39° के आपसपास बना हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-