Amit Shah CG Visit: कल से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शाह, अधिकारियों के साथ करेंगे हाईलेवल मीटिंग, पंडुम महोत्सव में भी होंगे शामिल

Ads

Amit Shah CG Visit: कल से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शाह, अधिकारियों के साथ करेंगे हाईलेवल मीटिंग, पंडुम महोत्सव में भी होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 11:35 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 11:36 PM IST

Amit Shah CG Visit/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे
  • नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी
  • बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर: Amit Shah CG Visit केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शनिवार की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Amit Shah CG Visit जिसके बाद अगले दिन रविवार को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। ताया जा रहा है कि इस बैठक में नक्सलवाद को समाप्त करने की समय-सीमा (डेट लाइन) को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद सोमवार को गृह मंत्री रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे। जगदलपुर में वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-

अमित शाह छत्तीसगढ़ कब आ रहे हैं?

वे 7 फरवरी की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 9 फरवरी तक दौरे पर रहेंगे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्या है?

नक्सलवाद की स्थिति की समीक्षा करना और इसके उन्मूलन की रणनीति पर चर्चा करना।

अमित शाह किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे?

वे बस्तर के पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।