CG Congress Latest News: कांग्रेस के सर्वे एजेंसी के खिलाफ FIR.. जिन विधायकों की सर्वे के बाद कटी थी टिकट वो उठाने जा रहे है बड़ा कदम

Ads

इस बैठक के बाद कांग्रेस के इन पूर्व विधायकों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया है कि वह कांग्रेस की उस सर्वे एजेंसी के खिलाफ एफआईआर कराएँगे जिनके सर्वे के आधार पर उनकी टिकट काटी गई थी।

  •  
  • Publish Date - December 14, 2023 / 04:34 PM IST,
    Updated On - December 14, 2023 / 04:34 PM IST

CG Congress Latest News

रायपुर: कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों ने आज पार्टी से अलग बैठक की और हार की वजहों पर चर्चा की। ये सभी वही पूर्व विधायक है जो लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ हमलावर है और हार का ठीकरा उनपर फोड़ रहे है। इस बैठक में डॉ. विनय जायसवाल के अलावा पूर्व MLA बृहस्पत सिंह, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, लक्ष्मी ध्रुव, भुनेश्वर बघेल, मोतीलाल देवांगन, गुरुदयाल बंजारे, प्रमोद शर्मा के साथ अन्य पूर्व विधायक शामिल थे। ये सभी वे विधायक हैं जिनका इस चुनाव में कांग्रेस ने टिकट काट दिया था।

IT Raid in Raipur: राजधानी में आयकर की ताबड़तोड़ छापेमारी, मित्तल कॉम्प्लेक्स सहित इन स्थानों में दी दबिश

वही इस बैठक के बाद कांग्रेस के इन पूर्व विधायकों ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया है कि वह कांग्रेस की उस सर्वे एजेंसी के खिलाफ एफआईआर कराएँगे जिनके सर्वे के आधार पर उनकी टिकट काटी गई थी। हालाँकि इसके लिए वक़्त तय नहीं किया गया है। एफआईआर वही विधायक कराएँगे जिनके टिकटें काट दी गई थी।

Lala Jagdalpuri Library: अश्लील साइट देखने में हो रहा ग्रंथालय की वाई-फाई का इस्तेमाल ! कलेक्टर ने उठाया सख्त कदम

दरअसल पार्टी ने चुनाव से पहले दावा किया था कि वह सर्वे के आधार पर जीत हासिल करने वाले नेताओं को ही अपना उम्मीदवार बनाएगी। वही इसके बाद पार्टी ने करीब दो दर्जन विधायकों के टिकट काटकर दूसरे नेताओं को अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि पार्टी को जैसे परिणाम की अपेक्षा थी वैसा कुछ नहीं हुआ। उलटे पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीटों पर आकर सिमट गई।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp