CG Police News: सीएम साय लेंगे आज पुलिस की क्लास.. गृहमंत्री की मौजूदगी में होगी डिपार्टमेंटल रिव्यू मीटिंग

Ads

  •  
  • Publish Date - January 19, 2024 / 10:40 AM IST,
    Updated On - January 19, 2024 / 10:40 AM IST

CG Police Review Meeting

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बार पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होने जा रही हैं। सीएम साय इस रिव्यू मीटिंग की अगुवाई करेंगे तो साथ में विभाग के मुखिया, गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। यह समीक्षा बैठक पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित होगी।

Harani Lake Accident: 14 मौतों के लिए 18 जिम्मेदार!.. वड़ोदरा झील हादसे में डेढ़ दर्जन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज

बताया जा रहा हैं कि सीएम के निर्देश पर सभी मंत्री अपने विभागों के समीक्षा बैठक कर रहे हैं। मंत्री विभाग के अफसरों से जहां मोदी की गारंटी के लिए जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं तो वही उनसे पुरानी सरकार के योजनाओं का भी फीडबैक लिया जा रहा हैं।

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान में आज से विस सत्र की शुरुआत.. विपक्षी घेरेबंदी को तोड़ने भजन सरकार ने कसी कमर

बात करे होम डिपार्टमेंट के तहत होने वाले इस बैठक की तो इसमें सीएम पुलिस के आला अफसरों से पिछ्ले दिनों लाए गए संशोधन बिल और नक्सल ऑपरेशन, लॉ एंड आर्डर को लेकर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में डीजीपी के अतिरिक्त सभी रेंज के आईजी, जिलों के एसपी और मुख्यालय के बड़े अधिकारी शामिल रहेंगे।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे