CG Vijay Sharma News: नक्सलियों से वीडियो कॉल पर बात करने के दावे पर पूर्व मंत्री की नसीहत.. खुद जाएँ और बस्तर में लगाए दरबार

Ads

  •  
  • Publish Date - January 17, 2024 / 11:49 AM IST,
    Updated On - January 17, 2024 / 11:49 AM IST

CG Vijay Sharma News

रायपुर: प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखते हुए दावा किया था कि यदि वह सामने नहीं आना चाहते तो वह वीडियो कॉल पर उनसे बात कर सकते है, वह तैयार हैं। वह शांति बहाली के लिए कदम उठा रहे हैं। हालांकि जवानों की सुरक्षा उनकी पहली जवाबदारी है।

INDIA Alliance News: सपा मुखिया अखिलेश का दावा.. मायावती को बनाना चाहते थे PM.. कहा, कोई बना रहा हैं उनपर दबाव

गृहमंत्री के इसी बयान पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला हैं। पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा हैं कि गृहमंत्री को इस तरह की औपचारिकता नहीं निभानी चाहिए। उन्हें वीडियो कॉल नहीं बल्कि सीधे नक्सलियों से भेंट कर बातचीत करना चाहिए। उन्हें बस्तर में दरबार लगाना चाहिए।

Raipur Tyre Killer: टायर किलर भी लापरवाहों के आगे नतमस्तक.. पैर से दबाकर पार करा रहे हैं गलत साइड से बाइक, देखें Video

वही इससे पहले कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार को इस मामले में घेरते हुए कहा था कि कभी घर में घुसकर नक्सलियों को मारने की बात कहने वाले अब वीडियों कॉल का दावा कर रहे हैं। उन्होंने पूछा था कि क्या वह जानते हैं कि नक्सली कौन है? गृहमंत्री का यह बयान हास्यास्पद हैं। पूछा कि क्या आपने माओवादियों को चिन्हांकित कर लिया जो उनसे वीडियो कॉल पर बात करेंगे? एक हफ्ते पहले आपने बयान दिया था, नक्सलियों को घर में घुसकर मारेंगे, किसी को बक्शा नहीं जाएगा। शुक्ला ने आरोप लगाया था कि ये सरकार माओवाद के बारे दिग्भ्रमित हैं। इन्हे समझ नहीं आ रहा क्या करना है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे