CGBSE Class 10th-12th Result: बोर्ड रिजल्ट में इन सरकारी स्कूलों का दबदबा, 10वीं की मेरिट में इतने छात्रों ने बनाई जगह, बड़े प्राइवेट विद्यालयों को छोड़ा पीछे

Ads

CGBSE Class 10th-12th Result: 10वीं के मेरिट लिस्ट में 13 बच्चे आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास स्कूलों के है। जी हां। अगर आपको विश्वास नही हो रहा तो दसवीं की जारी रिजल्ट का मेरिट लिस्ट देख लीजिए।

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 09:04 PM IST

CGBSE/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • प्रयास स्कूलों का बड़ा कमाल
  • मेरिट में 13 छात्रों जगह
  • 42 छात्रों की सूची जारी

CGBSE Class 10th-12th Result: रायपुरः छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और  न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा IBC24 की वेबसाइट https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

मेरिट में आदिवासी शिक्षा की 13 छात्रों जगह

इसी बीच पता चला कि, 10वीं के मेरिट लिस्ट में 13 बच्चे आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास स्कूलों के है। जी हां। अगर आपको विश्वास नही हो रहा तो दसवीं की जारी रिजल्ट का मेरिट लिस्ट देख लीजिए। मेरिट लिस्ट में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रयास स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने दूसरे स्थान सहित मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।प्रयास आवासीय विद्यालय के कुल विद्यार्थी है। मेरिट सूचि में कुल 42 बच्चों ने जगह बनाई है जिसमें प्रदेश के निजी और शासकीय स्कूल शामिल है। यह कृतिमान तब स्थापित हो रहा है जब राज्य की बागडोर आदिम जाति वर्ग से ही आने वाले Vishnu Deo Sai जी के सक्षम हाथों में है और विभाग के प्रशासकीय मुखिया मंत्री Ramvichar Netam और प्रमुख सचिव Sonmoni Borah Ias है। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य के लिए यह बहुत ही सुखद सफलता है।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

कितने छात्र मेरिट में आए?

प्रयास स्कूलों का बड़ा कमाल

प्रयास स्कूल क्या है?

मेरिट में 13 छात्रों जगह

कुल मेरिट सूची कितनी?

42 छात्रों की सूची जारी