CGPSC Mains Time Table: CGPSC लोक सेवा आयोग ने जारी किया मेन्स परीक्षा का टाइम टेबल, इस दिन आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in जारी होगा एडमिट कार्ड

Ads

CGPSC Mains Time Table: CGPSC लोक सेवा आयोग ने जारी किया मेन्स परीक्षा का टाइम टेबल, इस दिन आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in जारी होगा एडमिट कार्ड

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 10:41 AM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 10:41 AM IST

CGPSC Mains Time Table: CGPSC लोक सेवा आयोग ने जारी किया मेन्स परीक्षा का टाइम टेबल, इस दिन आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in जारी होगा एडमिट कार्ड / Image: CGPSC

HIGHLIGHTS
  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी किया
  • 06 जून से 09 जून 2026 तक दो पालियों में होगी परीक्षा
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे जारी

रायपुर: CGPSC Mains Time Table छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 06 जून से 09 जून 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगी।

लिखित परीक्षा की समय-सारिणी

CGPSC Mains Time Table लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 06 जून 2026 को भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन-I एवं II , 08 जून को सामान्य अध्ययन-III एवं IV तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा राज्य के निर्धारित केन्द्रों में आयोजित होगी।

ये भी पढ़ें

CGPSC Mains Exam 2025 कब होगी?

CGPSC राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 06 जून से 09 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

CGPSC Mains Exam 2025 की टाइमिंग क्या है?

परीक्षा दो पालियों में होगी-सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक।

CGPSC Admit Card 2026 कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

CGPSC Mains Exam 2025 का शेड्यूल क्या है?

06 जून: भाषा एवं निबंध 07 जून: सामान्य अध्ययन-I और II 08 जून: सामान्य अध्ययन-III और IV 09 जून: सामान्य अध्ययन-V

CGPSC Mains Exam 2025 का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।