CG School Reopening Date 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए संकेत, आगे बढ़ सकती है स्कूल खुलने की तारीख

Ads

छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि मौसम में सुधार नहीं होने पर स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

CG School Reopening Date 2026 : / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • भीषण गर्मी के चलते छुट्टियां बढ़ाने पर विचार
  • 16 जून से खुलने वाले हैं प्रदेश के स्कूल
  • शिक्षा मंत्री ने दिए स्कूल खुलने की तारीख बदलने के संकेत

रायपुर: School Reopening Date 2026 :  छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूल खुलने की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

16 जून से खुलने वाले हैं स्कूल

सरकारी नियम के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 16 जून से खुलने वाले हैं। लेकिन जून का महीना आधा होने के बाद भी प्रदेश में गर्मी कम नहीं हो रही है।CG School Reopening Date 2026 तेज धूप और उमस के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में माता-पिता को चिंता हो रही है। इस बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की सेहत हमारे लिए सबसे जरूरी है।

जल्द हो सकता है आदेश जारी

उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी ऐसी ही तेज गर्मी पड़ती रही, तो 16 जून से स्कूल खोलने के फैसले को बदला जा सकता है और छुट्टियां कुछ दिन और बढ़ाई जा सकती हैं। उम्मीद है कि शिक्षा विभाग जल्द ही इसके लिए नया आदेश जारी कर सकता है।अब सभी लोग शिक्षा विभाग के नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जो मौसम को देखकर जल्द ही जारी हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :