Dharamlal Kaushik News: अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच भाजपा नेता के साथ बदमाश ने किया ऐसा काम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, जानिए क्या है मामला?

Ads

Dharamlal Kaushik News: अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच भाजपा नेता के साथ बदमाश ने किया ऐसा काम, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, जानिए क्या है मामला?

Dharamlal Kaushik News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • धरमलाल कौशिक के साथ लूट
  • मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना गया
  • घटना इसी इलाके में हुई।

रायपुर: Dharamlal Kaushik News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर हैं और इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हो गई है। बताया जा रहा है कि वे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Dharamlal Kaushik News जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि आर्च ब्रिज के नीचे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

धरमलाल कौशिक कौन हैं?

वे छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।

लूट की घटना कहाँ हुई?

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्च ब्रिज के नीचे।

लूट कैसे हुई?

बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।