West Bengal Govt Jobs Age Limit | Photo Credit: AI
कोलकाता: West Bengal Govt Jobs Age Limit युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सरकारी नौकरियों में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दिया है। (Sarkari Naukri Age Limit) सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Govt Jobs Maximum Age सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को खास फायदा मिलेगा। जो उम्र सीमा के कारण अब तक कई सरकारी भर्तियों में आवेदन नहीं कर पा रहे थे। (Government Vacancy Age Limit) ग्रुप ए के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों या सेवाओं के लिए पहले से ही ऊपरी आयु सीमा 41 वर्ष से अधिक तय है, वहां पुरानी उच्च आयु सीमा ही लागू रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई व्यवस्था 11 मई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
Age Limit for Govt Jobs इसके अलावा ग्रुप बी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। वहीं ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। सरकार के इस फैसले को युवाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से आयु सीमा में छूट की मांग उठ रही थी।