IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation || Image- the governance post File
रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार में जनसम्पर्क आयुक्त के तौर पर पदस्थ रहें IAS डॉ रवि मित्तल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल हो गये है। (IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation) केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुला लिया है। वे PMO (प्रधानमंत्री कार्यालय) में उप-सचिव बनाये गए है। यह प्रतिनियुक्ति 4 सालों की होगी। इस संबंध में केंद्रीय कामर्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ स आदेश जारी कर दिया गया है।
डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे जनसम्पर्क आयुक्त नियुक्त होने से पहले जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे । डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये।
डॉ रवि मित्तल से जुड़े इस आदेश के पूर्व छत्तीसगढ़ के तेजतर्रार IPS अफसर डॉ संतोष सिंह भी केंद्र में प्रतिनियुक्त किये गए थे। (IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation) उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी पर पर नियुक्ति मिली है।
इन्हें भी पढ़ें:-
पाकिस्तान के गिरोह से जुड़े दो लोग अहम स्थानों, धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार
जोस बटलर को उम्मीद, कुछ दिन के आराम से आईपीएल में मदद मिलेगी
बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा,मूल्य दायरा 201-212 रुपये प्रति शेयर
यह भी देखें:-
पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश और आंधी-तूफान से कम से कम 19 लोगों की मौत
अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
फडणवीस ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं, महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया