Rajya Sabha Candidate Chhattisgarh Laxmi Verma: मिली जवाबदारी तो संगठन में बढ़ाई महिलाओं की भूमिका, अब भाजपा ने दिया राज्यसभा टिकट का इनाम, जानिए कौन है लक्ष्मी वर्मा?

Ads

Bharatiya Janata Party ने छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ महिला नेता Laxmi Verma को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने Vishnu Deo Sai और Vijay Sharma की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। लक्ष्मी वर्मा तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने कार्यकर्ता से प्रदेश उपाध्यक्ष तक का लंबा सफर तय किया है।

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 02:41 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 03:29 PM IST

Rajya Sabha Candidate Chhattisgarh Laxmi Verma / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेता लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
  • लक्ष्मी वर्मा 35 साल से राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई अहम पद संभाल चुकी हैं।

रायपुर : Rajya Sabha Candidate Chhattisgarh Laxmi Verma भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ महिला नेता लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। गुरुवार, 5 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के मुड़पार गांव की रहने वाली लक्ष्मी वर्मा पिछले तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया है।

35 सालों का लंबा राजनीतिक अनुभव

लक्ष्मी वर्मा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1990 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेकर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी।  CG BJP Rajya Sabha Candidate उन्हें साल 2000 में रायपुर के तत्कालीन सांसद रमेश बैस का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुआ। इसके तुरंत बाद साल 2001 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया, जहाँ उन्होंने महिलाओं को संगठित करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

साल 2010 से 2014 के बीच उन्होंने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। लक्ष्मी वर्मा को 2021 से 2025 तक भाजपा छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी दौरान, साल 2021 से 2024 के बीच उन्होंने गरियाबंद जिले के संगठन प्रभारी और पार्टी की आधिकारिक मीडिया प्रवक्ता के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया

आपको बता दें कि लक्ष्मी वर्मा ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण चुनावी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। उनके सफर की शुरुआत साल 1994 में हुई, जब वह पहली बार रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से पार्षद निर्वाचित हुईं। स्थानीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद, साल 2010 में उन्होंने रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली।

साल 2019 में उन्हें भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के अधीन एफएसएनएल (FSNL) में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया।Rajya Sabha Election 2026  7 अक्टूबर 2024 से वह छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही थीं और कुछ दिनों पहले उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया।

कुर्मी समाज में अच्छी पकड़

लक्ष्मी वर्मा मनवा कुर्मी समाज से आती हैं। वह छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की प्रदेश अध्यक्ष और महिला महामंत्री जैसे अहम पदों पर भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह महिला विंग से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महासचिव हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उन्हें नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा पुरस्कार भी मिल चुका है।

लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर

  • 1990: भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत।
  • 2000: तत्कालीन रायपुर सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि नियुक्त।
  • 2001: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन में सक्रियता।
  • 2010–2014: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी संभाली।
  • 2021–2024: गरियाबंद जिले की संगठन प्रभारी और पार्टी की आधिकारिक मीडिया प्रवक्ता रहीं।
  • 2021–2025: छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर रहीं।

प्रशासनिक जिम्मेदारियां

  • 1994: रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से पार्षद निर्वाचित हुईं।
  • 2010: रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
  • 2019: भारत सरकार के स्टील मंत्रालय (FSNL) में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त।
  • 2024: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में सक्रिय रहीं।

सामाजिक संगठनों में सक्रियता और सम्मान

  • 1998: शक्ति महिला मंच, रायपुर की अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यों की शुरुआत।
  • 1999: नेहरू युवा केंद्र, रायपुर द्वारा ‘जिला युवा पुरस्कार’ से सम्मानित।
  • 2004: श्रम पुनर्वास समिति, रायपुर की सदस्य के रूप में काम किया।
  • 2011: कुटुंब न्यायालय, रायपुर में परामर्शदाता सदस्य की भूमिका निभाई।
  • 2026: अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रही थीं।
इन्हें भी पढ़ें

लक्ष्मी वर्मा कौन हैं?

Laxmi Verma छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ भाजपा नेता हैं, जो पिछले तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक व प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं।

लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए कब नामांकन दाखिल किया?

उन्होंने 5 मार्च को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और डिप्टी सीएम Vijay Sharma की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक अनुभव कितना पुराना है?

उनका लगभग 35 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है और उन्होंने पार्षद से लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तक कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।