Mahavir Jayanti Raipur: CG की सड़कों पर गूंजा “अहिंसा परमो धर्म”! श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा कर माहौल को बनाया भक्तिमय, मंच से सीएम साय ने दिया खास संदेश
Ads
Mahavir Jayanti Raipur: अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती राजधानी रायपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
Mahavir Jayanti Raipur: रायपुर: अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंतीराजधानी रायपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह प्रभातफेरी और भव्य शोभायात्रा के दौरान रायपुर की सड़कों में त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की के जयकारे गूंज उठे। इस भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु केसरिया साफे और श्वेत वस्त्रों में शामिल हुए।
Raipur Jain community event: रायपुर में महावीर जयंती उत्सव
भगवान महावीर के शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया। इसके अलावा जैन समाज की ओर से इस शुभ दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए सभी को मिट्टी का सकोरा दिया गया। सुबह प्रभातफेरी और भव्य शोभायात्रा से शुरू हुआ यह उत्सव रात को भक्ति संध्या और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । जहाँ उन्होंने समाज के 11 प्रतिभावान व्यक्तियों और तीन संस्थाओं को जैन अलंकरण से सम्मानित किया । जैन अलंकरण से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में IBC 24 के संवाददाता स्टार जैन का नाम भी शामिल था ।
Lord Mahavir birth anniversary: जैन अलंकरण से सम्मान समारोह
इस अवसर पर सीएम साय ने कहा की महावीर जयंती का यह पावन पर्व एक बेहद शुभ संयोग लेकर आया है। एक तरफ हम भगवान महावीर के अहिंसा परमो धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ खुशी की बात है कि हमारे छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है। हिंसा का अंत हो रहा है और शांति की स्थापना हो रही है। भगवान महावीर का शांति और सद्भाव का संदेश ही हमारी जीत का असली आधार है।