CG Lok Sabha Election Nomination Date : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया, पहले चरण में बस्तर सीट में होगा मतदान

Ads

CG Lok Sabha Election Nomination Date : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख भी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में 21 मार्च

  •  
  • Publish Date - March 16, 2024 / 04:34 PM IST,
    Updated On - March 16, 2024 / 04:34 PM IST

CG Lok Sabha Election Nomination Date

रायपुर : CG Lok Sabha Election Nomination Date : छत्तीसगढ़ समेत देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तरीकों का ऐलान हो गया है। देश भर में सात चरणों में मतदान होगा और चार जून को चुनाव परिणाम आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं बात अगर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों की चुनावी तारीख की बात किए जाए तो प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को छत्तीसगढ़ की रायपुर, सरगुजा रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

CG Lok Sabha Election Nomination Date : वहीं, अब छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख भी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में 21 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में बस्तर की लोकसभा सीट पर मतदान होना है।

यह भी पढ़ें : Kerala Lok Sabha Election Date : केरल में एक ही चरण में होगा मतदान, इस दिन डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएंगे परिणाम 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp