Reported By: Star Jain
,Railway Tatkal Ticket New Rules | Image Source | IBC24
रायपुर: Railway Tatkal Ticket New Rules: रेल यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने तत्काल टिकटों से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जो 1 जुलाई से लागू होंगे।
Railway Tatkal Ticket New Rules: नई व्यवस्था के तहत तत्काल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपयोगकर्ता की आईडी का आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे का मानना है कि इससे उन एजेंटों पर रोक लगेगी जो फर्जी आईडी का उपयोग कर तत्काल टिकट की बुकिंग करते हैं। सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं काउंटर से टिकट खरीदते समय भी अब टिकट लेने वाले को OTP आधारित वेरिफिकेशन से गुजरना होगा ताकि टिकट की बुकिंग और आवंटन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो सके।
Railway Tatkal Ticket New Rules: इसके अलावा एजेंटों के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत में देरी बढ़ाकर 15 मिनट से 30 मिनट कर दी गई है ताकि एजेंटों द्वारा बड़ी संख्या में टिकटों की बुकिंग करने पर नियंत्रण रखा जा सके। रेलवे के वरिष्ठ डीसीएम ने बताया कि ट्रेन के चार्ट बनने के समय में भी बदलाव किया जा सकता है जिससे यात्रियों को टिकट के कंफर्मेशन की स्थिति 24 घंटे पहले ही पता चल सकेगी। इससे यात्रियों को बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और वे समय रहते टिकट कंफर्म कराने के विकल्प तलाश सकेंगे।