Raipur Rape News/Image Credit: IBC24.in File Photo
Raipur Rape News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सवारी के रूप में बैठी एक युवती के साथ ऑटो चालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने युवती को घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया और उसे दूसरे स्थान पर ले गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को दोपहर करीब 2:00 बजे युवती घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने कबीर नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस को युवती अगले दिन मिली। (Raipur Rape News) पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह यदुवंशी चौक, कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात करीब 8-9 बजे एक ऑटो में बैठी और चालक से उसे घर छोड़ने को कहा।
Raipur Rape News: इसके बाद आरोपी चालक ने युवती को ऑटो में बैठाया, लेकिन उसे घर ले जाने के बजाय दूसरे स्थान पर ले गया। (Raipur Rape News) वहां वह पीड़िता को जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-