Reported By: Sandeep Shukla
,Raipur Car Accident News/Image Source: IBC24
रायपुर: Raipur Car Accident News: होली के दौरान और उसके बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सड़क हादसों, आगजनी और हत्याओं की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। रायपुर, जांजगीर और आरंग में हुई इन घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
रायपुर में विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर आश्रम के पास तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
Raipur Car Accident News: रायपुर के भनपुरी स्थित प्रकाश कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
जांजगीर जिले में शिवरीनारायण के केरा रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क के नीचे पलट गई। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Raipur Car Accident News: रायपुर में 5 घंटे के भीतर तीसरी हत्या की घटना सामने आई है। ग्राम बरबंदा में दिनेश विश्वकर्मा की उसके बड़े भाइयों कमलेश और अखिलेश विश्वकर्मा ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि आरोपी को इस बात पर आपत्ति थी कि उसकी गैरहाजिरी में छोटे भाई ने उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।\
रायपुर ग्रामीण में 5 घंटे के भीतर तीसरी हत्या
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CPRaipurPolice | @CG_Police https://t.co/GtZAiB6UeA
— IBC24 News (@IBC24News) March 4, 2026
रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत माठ गांव में होली के हुड़दंग के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Raipur Car Accident News: आरंग में भी होली के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है, जो साहू पारा आरंग का निवासी था। घटना के बाद लोधी समाज के लोगों में आक्रोश है। समाज के लोग थाना पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरंग पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Kharora Crime News:
▶️होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या।
▶️हत्या के बाद लोधी समाज के लोगों में आक्रोश…| #Kharora | #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | #Holi2026 | @CG_Police | pic.twitter.com/xQly3he6G7
— IBC24 News (@IBC24News) March 4, 2026