Raipur Chakubaji News: राजधानी में चाकूबाजी के बाद पथराव, रक्सेल गैंग के युवकों ने दो लोगों को मारा चाकू, इलाके में तनाव का माहौल
Raipur Chakubaji News: राजधानी रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।
- इस वारदात में 2 युवकों पर रवि रक्सेल, अभय और साथियों ने चाकू से वार किया।
- इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहें हैं। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने बाद जहां पुलिस का दावा है कि, अपराध नियंत्रण में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लगातार चाकूबाजी, लूट, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के मौदहापारा से चाकूबाजी और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मौदहापारा में सोमवार शाम को चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात में 2 युवकों पर रवि रक्सेल, अभय और साथियों ने चाकू से वार किया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात के बाद रक्सेल परिवार के लोग अंबेडकर अस्पताल के पास स्थित मरही माता मंदिर के पास तलवार लेकर इंतजार कर रहे थे।
पुलिस की टीम पहुंची मौके पर
चाकूबाजी की वारदात के बाद पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच पथराव हुआ है। घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, रक्सेल परिवार के लोगों ने पहले पथराव किया और इसके जवाब में पीड़ित के परिजनों ने पथराव किया है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। वहीं चाकूबाजी और पथराव की वारदात के बाद मौदहापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और माहौल को शांत करने की कोशिश की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CG Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक? माशिमं ने दर्ज कराई FIR, NSUI ने आज ही किया था कार्यालय का घेराव
- Shivalik Tanker News : एलपीजी की भारी किल्लत के बीच आई खुशखबरी! हॉर्मुज की लहरों को पर कर मुंद्रा पोर्ट पहुँचा गैस टैंकर शिवालिक
- UP Exam Question Controversy: ‘सवाल पर मचा बवाल’.. क्या ‘पंडित’ होते है अवसरवादी?.. ब्राह्मण नेताओं ने जताई गहरी नाराजगी, जानें क्या था प्रश्न..

Facebook


