सवाल आपका है

Raipur Latest Crime News: जुआरियों के अड्डों पर मंडराने लगा रायपुर पुलिस का ड्रोन.. 16 आरोपियों से जब्त हुए लाखों रुपये, इनकी हुई गिरफ्तारी

Raipur Latets Crime News

Raipur Latets Crime News || Image- Raipur Press Note

Raipur Latets Crime News: रायपुर: राजधानी की पुलिस हाईटक हो चुकी है। छापेमारी से पहले पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। ताजा मामला जुआरियों के अड्डे पर छापेमारी का है। रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने मुजगहन थाना इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 जुआरियों को हिरासत में लिया है।

आईजी-एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

2 लाख रुपये से की रकम बरामद

Raipur Latets Crime News: इसी तारतम्य में दिनांक 28.12.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित कुछ फार्म हाउस में अवैध गतिविधिया होने के साथ ही जुआ का फड़ लगाया गया है, जिसकी पुष्टि ड्रोन के माध्यम से करने पर पाया गया कि हसी खुशी फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,12,600/-रूपये, घटना में प्रयुक्त 02 नग चारपहिया वाहन, 08 नग दोपहिया वाहन, 17 नग मोबाईल फोन तथा ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 31,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

इन्हें भी पढ़ें:-

Exit mobile version