Raipur Rape Case: रायपुर में अफसर की पत्नी से दरिंदगी! अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

Raipur Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

Raipur Rape Case: रायपुर में अफसर की पत्नी से दरिंदगी! अमीर कारोबारी ने बंधक बनाकर मिटाई हवस, पीड़िता की आपबीती सुन उड़ गए पुलिस के होश

raipur rape case/ image source: IBC24

Modified Date: March 11, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: March 11, 2026 9:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में महिला से दुष्कर्म
  • सरकारी अफसर की पत्नी पीड़ित
  • कारोबारी गोपाल गोयल गिरफ्तार

Raipur Rape Case: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से एक बेहद गंभीर और Raipur Rape Case: सामने आया है। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता एक सरकारी अफसर की पत्नी है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 8 मार्च को हुई, जब स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल ने महिला को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से बाहर निकलने में सफल रही और सीधे थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में भी काफी चर्चा शुरू हो गई।

Raipur crime news: आरोपी ने उसे जबरन अपने पास रोक लिया था

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 8 मार्च को आरोपी ने उसे जबरन अपने पास रोक लिया था और उसे जाने नहीं दिया। इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई। घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्वर्णभूमि सोसायटी में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी गोपाल गोयल सेकेंड हैंड गाड़ियों का कारोबार करता है और उसी इलाके में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

Chhattisgarh police action: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है

Raipur Rape Case में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी यमन देवांगन के मुताबिक आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। फिलहाल पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।