Today Live News Update 24 December 2023: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव.. एक-दो दिन में हो सकता है मंत्रियों को विभागों का आबंटन

Ads

  •  
  • Publish Date - December 24, 2023 / 08:29 AM IST,
    Updated On - December 25, 2023 / 06:13 AM IST

Today Live News Update 24 December 2023

Today Live News Update 24 December 2023: रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौट आये है। वह शनिवार को दिल्ली के प्रवास पर थे। यहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की और उन्हें नए मंत्रीमंडल की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद थे। तीनों ही नेताओं ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से भी सौजन्य भेंट की थी। संभावना जताई जा रही है कि सीएम साय एक दो दिन के भीतर सभी 9 मंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का आबंटन कर सकते है। गौरतलब है कि शुक्रवार को नौ विधायकों ने राजभवन में मंत्रीपद की शपथ ली थी।