TS Singh Deo Deputy CM Chhattisgarh: ओपी चौधरी का तंज, लिखा ‘इसे कहते हैं जले पर नमक छिड़कना.. 90 दिनों के लिये बधाई’.

Ads

  •  
  • Publish Date - June 28, 2023 / 11:16 PM IST,
    Updated On - June 28, 2023 / 11:16 PM IST

TS Singh Deo Deputy CM Chhattisgarh

रायपुर: टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा की तरफ से तंज और हमला लगातार जारी है। डॉ रमन सिंह के ट्वीट के बाद अब पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भी निशाने बाजी की है। ओपी चौधरी ने लिखा है कि “90 दिन के लिए डिप्टी CM बनाए जाने पर बधाई सीएम का संवैधानिक अधिकार होता है कैबिनेट के गठन का लेकिन, अब छग स्वाभिमान की बात करने वालों का आदेश देख लो। कांग्रेस अध्यक्ष का नाम भी दिखावा है।