Weather Alert : झमाझम बारिश को लेकर आया बड़ा ये अपडेट, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Ads

CG Weather Aler : प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बादल छाने से अधिकतम तापमान में भी कमी बनी हुई है

  •  
  • Publish Date - May 29, 2022 / 03:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

रायपुर। प्रदेश का में बदले मौसम के मिजाज के चलते बीते कुछ दिनों से उमस से राहत मिलने लगी है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही बादल छाने से अधिकतम तापमान में भी कमी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: इस राज्य से कांग्रेस को मिलेगी एक राज्यसभा सीट, हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी को दी ये बड़ी खुशखबरी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज इस तरह ही बना रहेगा। बारिश के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

यह भी पढ़ें: JNU में महिला का यौन उत्पीड़न, गंदे तरीके से छुआ और पीछे से जबरन पकड़ा

इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बादल छाने व हल्की बारिश की वजह से उमस से भी लोगों को थोड़ी राहत रही। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियम कम रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी (कुरुद) में 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: सूर्य देव की पूजा से पहले आज जरूर करें ये उपाए, शनिदेव होंगे मेहरबान! देखें राशिफल