Rajim Violence News: राजिम हिंसा मामले में आया एक और मोड़, गांव में कर्फ्यू जैसे हालत, चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस बल
Rajim Violence News: राजिम के दुधकैयां गांव में देर रात तक माहौल तनावपूर्ण रहा। जब IG मौके पर पहुंचे तब जाकर माहौल थोड़ा शांत हुआ।
Rajim Violence News/Image Credit: IBC24.in
- राजिम के दुधकैयां गांव में रविवार शाम भड़की सांप्रदायिक हिंसा।
- दो पक्षों के बीच हुआ जमकर विवाद।
- पूरे गांव के चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
Rajim Violence News: राजिम: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले की धर्मनगरी राजिम के दुधकैयां गांव में रविवार शाम भड़की सांप्रदायिक हिंसा देखते ही देखते उग्र हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए थे। ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर घर और कार को आग के हवाले कर दिया, जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का (Rajim Violence News) माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव में चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी पहुंच चुके हैं।
क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार (Rajim Violence News)
Rajim Violence News: वहीं, हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।हिंसा का आरोपी विवाद के बाद फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गरियाबंद एसपी ने (Rajim Violence News) आरोपी की गिरफ्तारी की जानकरी दी है।
गांव में कर्फ्यू जैसे हालत
अब जानकारी निकलकर सामने आई है कि, देर रात तक गाँव में दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण रहा। जब IG मौके पर पहुंचे तब जाकर माहौल थोड़ा शांत हुआ, लेकिन गांव में बभी भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फ़िलहाल पूरे गांव में कर्फ्यू जैसे हालत बने हुए हैं।
क्या है पूरा मामला?
Rajim Violence News: मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजिम के दुधकैयां गांव का है। यहाँ दोनों समुदाय के लोगों के बीच करीब तीन वर्ष पहले से संप्रदाय तनाव शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पहले विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने गांव के शिवजी के मंदिर को तोड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर (Rajim Violence News) उसे पुलिस ने जेल में दाखिल कर दिया था।
तीन साल पहले से बने हुए संप्रदाय तनाव (Rajim Violence News)
Rajim Violence News: आज जैसे ही विशेष समुदाय का युवक जेल से लौटा, उसने दूसरे समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विशेष समुदाय के घर पहुंचकर आगजनी करते हुए कार को भी आग के हवाले कर दिया। हिंसा देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर पथरबाजी करते हुए जानलेवा हमला (Rajim Violence News) भी किया है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, राजनंदगांव, धमतरी, महासमुंद जिले से पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया।
आईजी एसपी मौके पर मौजूद
Rajim Violence News: आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर ही जमकर लाठी व पत्थर से हमला कर दिया। फिलहाल (Rajim Violence News) दुधकैयां गांव के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी गांव में मौजूद रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ajit Pawar Plane Crash: विमान हादसे वाली जगह से नहीं मिला अजित पवार का ये सामान.. इस नेता ने उठाई हाई-लेवल जांच की मांग, ये दावा भी किया
- Aaj Ka Panchang 2 February 2026: सोमवार को आयुष्मान और सौभाग्य योग का महासंयोग, जानिए कौन-सा काम करने से आज मिलेगा दोगुना फायदा, पढ़ें आज का पंचांग
- India Pakistan Cricket Match: आईसीसी लगाएगा PSL पर प्रतिबंध!.. पाकिस्तान इस तरह चुकायेगी भारत से मैच नहीं खेलने की कीमत.. बर्बाद हो जाएगी PCB!

Facebook


