राजनांदगांव: Rajnandgaon Nagar Nigam Chunav Result 2025 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है। वहीं, अब खबर आ रही है कि राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि यहां से भाजपा ने मधूसुदन यादव को मैदान में उतारा था।
Rajnandgaon Nagar Nigam Chunav Result 2025 बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस के निखिल द्विवेदी से था। लेकिन इस जंग में मधुसूदन यादव जीत मिली है। बता दें कि इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे थे।