Sakti Teacher Murder Mystery : ट्राइसाइकिल पर शाम की सैर करने निकले दिव्यांग शिक्षक को ऐसे उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ जो किया सुनकर कांप जाएगी रूह

Sakti जिले में ट्राइसाइकिल से निकले एक दिव्यांग शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या कर शव जला दिया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को कारण मान रही है।

Sakti Teacher Murder Mystery : ट्राइसाइकिल पर शाम की सैर करने निकले दिव्यांग शिक्षक को ऐसे उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ जो किया सुनकर कांप जाएगी रूह

Sakti Teacher Murder Mystery / Image Source : IBC24


Reported By: Netram Baghel,
Modified Date: March 18, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: March 18, 2026 10:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्राइसाइकिल से निकले शिक्षक पर टंगिया से हमला
  • हत्या के बाद शव को जलाकर आरोपी फरार
  • जमीन विवाद एंगल पर जांच कर रही पुलिस

सक्ती : Sakti Teacher Murder Mystery छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले से बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े ट्राइसाइकिल से घूमने निकले एक दिव्यांग शिक्षक की टंगिया से वार कर हत्या कर उसके शव को जलाकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथिमिक जाँच में हत्या का वजह जमीन विवाद बताई जा रही है।

ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जर्वे गांव का है। Sakti Crime News  बुधवार शाम दिव्यांग देवानंद भारद्वाज शाम में अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे। इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इस खूनी वारदात की वजह ‘जमीन विवाद’ बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। दिव्यांग शिक्षक की इस तरह से हत्या किए जाने के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है की जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.