IBC24 Surguja Samvad: सरगुजिहा लोगों के साथ हुआ धोखा, जानिए अमरजीत भगत ने क्यों कही ये बात

Ads

IBC24 Surguja Samvad: सरगुजिहा लोगों के साथ हुआ धोखा, जानिए अमरजीत भगत ने क्यों कही ये बात

  •  
  • Publish Date - December 30, 2024 / 10:51 AM IST,
    Updated On - December 30, 2024 / 11:08 AM IST

IBC24 Surguja Samvad| Image Credit - IBC24

रायपुर: IBC24 Surguja Samvad मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24 द्वारा आज यानि 30 दिसंबर को सरगुजा संवाद का भव्य कार्यक्रम संभाग के अंबिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। साथ ही, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संभाग के अलग-अलग क्षेत्र से विधायक भी सरगुजा संवाद के इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं।

Read More: Rashifal 30 December 2024 : नए साल से पहले ये जातक हो जाएंगे मालामाल.. होगी अपार धन की प्राप्ति, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा 

IBC24 Surguja Samvad सरगुजा संवाद में संभाग के उजले कल का रोड मैप प्रस्तुत किया जा रहा जा। साथ ही उन हस्तियों का सम्मान भी होगा जो सरगुजा विकास में अग्रणी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों से इन हस्तियों को नवाजा जाएगा। बता दें कि, यह कार्यक्रम अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित होटल पर्पल मार्केट में हो रहा है। इस समारोह का प्रसारण IBC24 पर किया जा रहा है।

Read More: Ganja flavored chocolate seized: नशेड़ियों के लिए ‘गांजा फ्लेवर चॉकलेट’.. एक्साइज विभाग के अफसरों ने जब्त किये 1000 पैकेट, हो रही थी तस्करी

कार्यक्रम के पहले सेशन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ चर्चा की गई। इस दौरान सरगुजा के विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि उड़ान योजना के बारे में कहा कि हमें उम्मीद था कि सरगुजा के लोगों को राजधानी जाने आसानी हो गई। इस संभाग को अच्छी कन्क्टीवीटी मिली। अब 999 रुपए में यात्रा होगी। लेकिन एक दिन सांसद जी आए और पता नहीं क्या हुआ कि दोबारा चलबे नहीं किया। तो ये बड़ा न उम्मीद हो गया। ये सरगुजिहा लोगों के साथ धोखा हो गया। देखें लाइव…

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp