आंगनबाड़ियों की स्थिति देख भड़की कलेक्टर, सहायिका को लगाई फटकार, कार्यकर्ता के वेतन रोकने के दिए निर्देश

Ads

आंगनबाड़ियों की स्थिति देख भड़की कलेक्टर, आंगनबाड़ी सहायिका को लगाई फटकार : Seeing the condition of the Anganwadis, the Collector got angry

  •  
  • Publish Date - January 17, 2023 / 06:09 PM IST,
    Updated On - January 17, 2023 / 06:09 PM IST

सक्तीः विकासखण्ड सक्ती क्षेत्र के ग्राम सरवानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सरवानी के आंगनबाड़ी केंद्र पहुची तो वहाँ की स्थिति बहुत बुरी पाई गई। उन्होंने देखा कोई बच्चा मौजूद नहीं था, साथ ही साथ कार्यकर्ता मंगरा कवंर भी मौजूद नहीं थी। जब वहाँ कला बाई साहू(सहायिका) से बात की गई तो उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी, बर्तन वैसे के वैसे ही पड़े थे। गौरतलब तो यह है कि बच्चो उपस्थिति भी नहीं ली गई थी। कलेक्टर ने तत्काल सीडीपीओ को कॉल कर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल उनके वेतन रोक दिए जाए। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आंगनबाड़ी साहिका को डांट लगाई। कार्यकर्ता को भी उसी वक्त बुलवाया गया।

Read More : मां ने इस काम से किया इंकार, बेटे ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम, खुद फोन कर बुलाई डायल 100 और फिर… 

कलेक्टर पन्ना ने साथ ही कहा हम सक्ती जिले को बेहतर जिला बनाना चाहते है और यहाँ तो अलग ही कहानी चल रही है। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए सीडीपीओ और संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारियों को निरंतर अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने हिदायत दी। योजनाओं के क्रियान्वयन का गंभीरता से मॉनिटरिंग करने कहा। साथ ही चेतावनी भी दी कि इसके बाद यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी या खामियां मिली, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सीडीपीओ और पर्यवेक्षक अपने कार्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव की महिला पंच, कोटवार, सचिव, स्वास्थ्य मितानिन, पटवारी के संपर्क में रहने कहा। बच्चों को प्रोत्साहित कर आंगनवाड़ी केंद्र लाया जाए।

Read More : शादी में अग्नि को नहीं बल्कि पानी को माना जाता है साक्षी, फिर पूरा गांव लेता है फेरा, यहां सालों से चल रही परंपरा