SGST Raid in Raipur : राजधानी में स्टेट जीएसटी की टीम ने फिर दी दबिश, रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार के ठिकानों पर चल रही जांच, मिली थी ये शिकायत

राजधानी में स्टेट जीएसटी की टीम ने फिर दी दबिश, SGST raid at Raipur Railway Station parking contractor, Read Full News

SGST Raid in Raipur : राजधानी में स्टेट जीएसटी की टीम ने फिर दी दबिश, रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार के ठिकानों पर चल रही जांच, मिली थी ये शिकायत

JDU Candidate List

Modified Date: March 18, 2024 / 08:11 pm IST
Published Date: March 18, 2024 8:11 pm IST

रायपुरः SGST Raid in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर स्टेट जीएसटी की टीम ने दबिश दी है। अधिकारियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार के घर पर छापा मारा है। केटरिंग ठेकेदार सनशाइन केट्रर्स के ऑफिस में भी जांच चल रही है।

Read More : Sadhvi Niranjan Jyoti Statement: ‘देश में अगर कोई हरिश्चंद्र है तो वो केजरीवाल है…’ भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति ने दिया बड़ा बयान 

SGST Raid in Raipur बताया जा रहा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ लाइसेंस और वसूली पर GST भुगतान की गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ठेकेदार ने लंबे समय से GST का भुगतान नहीं किया है। इसी शिकायत के आधार पर अधिकारियों की टीम उनके घर पर दबिश दी। फिलहाल ठेकेदार के ठिकानों पर जांच चल रही है।

Read More : MP Road Accident: फिर खून से लाल हुई मध्यप्रदेश की सड़क, स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

बता दें कि पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ के GST प्रवर्तक विंग ने राजधानी रायपुर (Raipur) में एक बड़ी कार्रवाई की थी। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माता की फैक्ट्रियों में छापा मारकर 6.75 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी पकड़ी थी।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।