Sukma Naxal Encounter: ASP गिरिपुंजे की हत्या में शामिल मास्टरमाइंड समेत 12 नक्सली ढेर, सभी पर था इतने लाख का इनाम, AK-47 सहित कई खतरनाक हथियार बरामद

Sukma Naxal Encounter: सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में मंगडू और माड़वी हितेश सहित 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शव आज बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं।

Sukma Naxal Encounter: ASP गिरिपुंजे की हत्या में शामिल मास्टरमाइंड समेत 12 नक्सली ढेर, सभी पर था इतने लाख का इनाम, AK-47 सहित कई खतरनाक हथियार बरामद

Sukma Naxal Encounter/ Image Source: IBC24

Modified Date: January 4, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: January 4, 2026 3:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुकमा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया।
  • मारे गए नक्सलियों में 5 महिला नक्सली और उच्च रैंकिंग सदस्य शामिल थे।
  • मुठभेड़ में बरामद हथियार और इनामी नक्सलियों के चलते यह बड़ी सुरक्षा सफलता मानी जा रही है।

Sukma Naxal Encounter सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लाल आतंक के खात्मे के खिलाफ सुरक्षाबल को कल बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में मंगडू और माड़वी हितेश सहित 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शव आज बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं।

गिरिपुंजे हत्याकांड में शामिल सभी नक्सली ढेर Sukma Naxal Encounter

बताया जा रहा है कि मारे गए 12 नक्सलियों में DVCM मंगडू, ACM माड़वी हितेश सहित 1 CYPC, 1 DVCM, 7 ACM और 3 PM शामिल थे, जो शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे हत्याकांड की साजिश में शामिल थे। मुठभेड़ में मारे गए DVCM मंगडू पर 41 मामले और ACM माड़वी हितेश पर 14 मामले में वांटेड थे। सुरक्षाबल के जवानों ने इनके पास से बड़ी मात्रा में AK-47, INSAS और SLR राइफल्स बरामद की हैं। आपको बता दें कि मारे गए सभी नक्सली 60 लाख रुपये के इनामी थे।

14 नक्सलियों का एक साथ ढेर Sukma Naxal Encounter

आपको बता दे की कल बारसे देवा के सरेंडर के बाद जवानों ने लाल आतंक पर दोहरा प्रहार किया था। बीजापुर और सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुल 14 नक्सलियों को मर गिराया था। बीजापुर में 2 तो वहीं सुकमा में 14 नक्सली मरे गए थे। केंद्र सरकार देशभर द्वारा देशभर से नक्सलियों को खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के लिए यह बड़ी सफलता है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.