Forest Guard Assault Case/Image Credit: IBC24.in
Forest Guard Assault Case: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई थी। यहां एक वन आरक्षक की पिटाई करके उससे डांस करवाया गया था। IBC24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। वहीं अब वन विभाग जकी तरफ से इस मामले में संज्ञान लिया गया है। (Forest Guard Assault Case) वन विभाग ने आरक्षक सुखदेव पैकरा को नोटिस जारी किया है।
वन विभाग के DFO ने IBC24 की खबर पर संज्ञान लेते हुए आरक्षक सुखदेव पैकरा को देवनगर बीट से हटाकर मुख्यालय में अटैच किया गया है (Forest Guard Assault Case) । आरक्षक ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अब तक विभाग को नहीं दी है। यह पूरा मामला सूरजपुर वन परिक्षेत्र के देवनगर इलाके का है।
Forest Guard Assault Case: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सूरजपुर वन परिक्षेत्र की देवनगर नर्सरी में कुछ युवकों ने मिलकर वन आरक्षक की पिटाई कर दी थी। (Forest Guard Assault Case) आसपास खड़े लोग तमाशा देखते नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई रोकने की कोशिश करता नहीं दिखता। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसारा, वन आरक्षक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी में था। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और आरक्षक की पिटाई कर दी। इतना ही मारपीट करने के बाद वन आरक्षक से डांस भी कराया गया। मारपीट और डांस कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना के दौरान वन आरक्षक की (Forest Guard Assault Case) गर्लफ्रेंड भी मौके पर ही मौजूद थी। पीड़ित आरक्षक ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
इन्हे भी पढ़ें:-