Galaxy S25 Plus Discount Offers: नया फोन आते ही सैमसंग के इस फोन की कीमत औंधे मुंह गिरी, 25,000 रुपये की भारी कटौती, क्या स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदेंगे?
Galaxy S25 Plus Discount Offers: Samsung Galaxy S26 Plus के लॉन्च के बाद पिछले साल आया Samsung Galaxy S25 Plus सस्ता हो गया है। अमेजन पर यह फोन 25,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।
(Galaxy S25 Plus Discount Offers/ Image Credit: Samsung)
- 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ प्रीमियम डिजाइन
- 120Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर
- कुल 28,000 रुपये से ज्यादा तक की बचत का मौका
नई दिल्ली: Galaxy S25 Plus Discount Offers: Samsung ने अपनी नई फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 series लॉन्च कर दी है, जिसमें Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra शामिल हैं। नई सीरीज के आते ही पिछले साल का Samsung Galaxy S25 Plus अब भारी छूट के साथ मिल रहा है। बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स वाला यह फोन अब कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है।
दमदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर
Galaxy S25 Plus में 6.7 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूद अनुभव देता है। कंपनी इस डिवाइस को सात साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा करती है, जिससे यह लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जबकि सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी कम समय में फोन तेजी से चार्ज होकर पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
अमेजन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
भारत में 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल अमेजन पर यह करीब 74,994 रुपये में उपलब्ध है। यानी सीधे 25,000 रुपये की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर और कैशबैक मिलाकर कुल बचत 28,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसी बीच Google Pixel 10 पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इसका 12GB+256GB वेरिएंट 79,999 रुपये के बजाय करीब 69,848 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर के साथ इस पर अतिरिक्त छूट का भी लाभ लिया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Silver Rate 26 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! अचानक इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ 10 ग्राम सिक्के का भाव?
- Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज
- CG Dhan Bonus 2026 Kab Milega: दूर हुई किसानों की होली मनाने की टेंशन! इस दिन खाते में आएगा धान बोनस का पैसा, खुद सीएम साय ने किया ऐलान

Facebook


