Surajpur Murder News: पहले साथ मिलकर काटा केक, फिर जिस भांजे के लिए पति-बेटी को छोड़ा, उसी ने मामी को जन्मदिन पर दे दिया ऐसा खौफनाक गिफ्ट

Ads

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोरभंज गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अवैध प्रेम संबंध में रह रहे भांजे ने शक के चलते अपनी प्रेमिका मामी की हत्या कर दी। जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 11:58 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 11:59 PM IST

Surajpur Murder News / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर में भांजे ने अपनी प्रेमिका मामी की बेरहमी से हत्या की।
  • जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर आरोपी ने सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।
  • पुलिस ने साजिश का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

सूरजपुर : कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन जब इसमें शक और सनक मिल जाए तो अंजाम रूह कंपा देने वाला होता है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोरभंज से एक ऐसी ही खौफनाक दास्तान सामने आई है। जिस भांजे के साथ मामी ने समाज की मर्यादा तोड़कर नई दुनिया बसाई थी, वही भांजा अपनी प्रेमिका मामी का कातिल बन बैठा। जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

मामी और भांजे के बीच बने अवैध संबंध

दरअसल घटना की शुरुआत 9 साल पहले हुई थी जब पिंकी सोलंकी की शादी शिवदास से हुई थी। काम के सिलसिले में अंबिकापुर आने के बाद उनकी जिंदगी में शिवदास के सगे भांजे हेमंत की एंट्री हुई। मामी और भांजे के बीच अवैध संबंध इस कदर बढ़े कि पिंकी ने अपने पति और मासूम बच्ची को छोड़ दिया और हेमंत के साथ रहने लगी। दोनों का एक बच्चा भी हुआ।

29 जनवरी को की थी हत्या

लेकिन बीते कुछ महीनों से इनके रिश्तों में दरार आ गई थी। हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अन्य लोगों से बात करना खटकने लगा था। इसी शक के चलते हेमंत ने पिंकी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 29 जनवरी को अपने जन्मदिन के बहाने हेमंत पिंकी को मोरभंज ले गया। वहाँ दोनों ने मिलकर केक काटा और शराब पी। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर हेमंत ने पहले दुपट्टे से पिंकी का गला घोंटा और फिर मौत पक्की करने के लिए चाकू से गला रेत दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। दो महीने से रची जा रही इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों और प्यार को शर्मसार कर दिया है

इन्हें भी पढ़ें :-

सूरजपुर में हत्या की यह घटना कहाँ की है?

यह घटना सूरजपुर जिले के मोरभंज गांव की है।

हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

पुलिस के अनुसार, आरोपी को प्रेमिका मामी के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और अन्य लोगों से बातचीत करने पर शक था, इसी कारण उसने हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।