दुबई, 18 मार्च (एपी) ईरानी मीडिया ने बुधवार को बताया कि महिला एशियाई कप में खेलने वाली राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश वापस लौट आई है।
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान की महिला टीम की कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी, जहां महिला एशियाई कप खेला जा रहा है।
मीडिया संस्थानों ने महिलाओं के तुर्की में उतरने और बस से सीमा तक पहुंचने के बाद ईरान में प्रवेश करने के दृश्य साझा किए। सीमा पर कुछ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
ईरान की दो महिला खिलाड़ी फातेमेह पसंदिदेह और अतीफेह रमेजानिसादेह ने ऑस्ट्रेलिया में ही रूकने का फैसला किया।
शुरुआत में जिन अन्य खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में शरण मांगी थी, बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।
एपी नमिता सुधीर
सुधीर