Home » Madhya Pradesh » Farmer Reaches Collectorate in Raisen With Noose Around Neck Over Land Dispute
Raisen farmer News : गले में इस वजह से फंदा लटकाकर कलेक्टर ऑफिस पहुँच गया किसान, अधिकारियों को पूरे परिवार समेत दी आत्महत्या की धमकी
Ads
Raisen में जमीन विवाद से परेशान एक किसान परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुंचा और न्याय नहीं मिलने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।
रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन ज़िले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक किसान गले में रस्सी का फंदा डालकर अपने पूरे परिवार के साथ वहाँ पहुँच गया। जमीन विवाद को लेकर परेशान किसान ने न्याय न मिलने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। इस पूरे मामले में अधिकारियों किसान को जांच का आश्वासन दिया है।
परिवार के साथ आत्महत्या की चेतवानी
मिली जानकरी के अनुसार , पूरा मामला सांचेत गांव का है। यहाँ किसान का अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर अपने ही भाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। किसान का आरोप है कि उसने न्याय के लिए गुहार लगाई, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए उसने आज अपने गले में फांसी का फंदा डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। किसान ने चेतावनी दी है कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा।
मामले की जाँच में जुटे अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान को शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच काआश्वासन दिया है। हालांकि, कलेक्ट्रेट परिसर में किसान का यह रूप देखकर वहाँ मौजूद लोग सन्न रह गए। फिलहाल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।