Raipur Girl Suicide News: राजधानी के इस मशहूर होटल के कमरे से युवती ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दी ये अहम जानकारी

Ads

Raipur Girl Suicide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 06:33 PM IST

Raipur Girl Suicide News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है।
  • यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास का है।
  • गंज पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Raipur Girl Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका क शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास का है। (Raipur Girl Suicide News) यहां सिद्धि विनायक नाम के होटल में रुकी एक लड़की ने बुधवार दोपहर कमरे से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी। युवती को सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती के शव के पास से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है, जिसके मुताबिक युवती होटल के रूम नंबर 405 में रुकी हुई थी और इसी कमरे से उसने छलांग लगाई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इस हादसे की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। वहीं पुलिस की टीम होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। (Raipur Girl Suicide News) पुलिस की टीम युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार