School Students Viral Video / Image Source : IBC24
सूरजपुर : School Students Viral Video सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने और लाइक्स-व्यूज़ बटोरने के लिए युवक-युवतियाँ किसी भी हद तक जा रहे हैं। आजकल स्कूली छात्रों के बीच फेयरवेल पार्टी के नाम पर सड़कों पर गाड़ियों का काफिला निकालने और स्टंट करने का एक खतरनाक ट्रेंड चल पड़ा है। ताज़ा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले का है। यहाँ स्कूली छात्र फेयरवेल पार्टी में जाने के दौरान चलती कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंट करते नज़र आए। छात्र यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए शहर में काफिला निकालकर और हूटर बजाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। Car Stunt Viral Video यहाँ एक निजी स्कूल के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में जाने के लिए स्कूली छात्र शहर में गाड़ियों का काफिला निकालकर हूटर बजाते हुए जमकर स्टंट करते नज़र आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र कार की खिड़की में बैठकर हुड़दंग करते नज़र आ रहे हैं। छात्र जमकर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच वाहनों को जब्त कर लिया है। Chhattisgarh News गौरतलब यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले मध्य प्रदेश के मैहर, छिंदवाड़ा और कई अन्य ज़िलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहाँ स्कूली छात्र गाड़ियों के काफिले में फेयरवेल में जा रहे हैं। छात्र जमकर स्टंट कर रहे हैं।