CG Vidhan Sabha Chunav: इस बार सीएम और डिप्टी सीएम दोनों की होगी हार, भाजपा सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

CG Vidhan Sabha Chunav ; इस बार जो बीजेपी घोषणा पत्र पेश करेगी वह पूरी तरह से जनता के अनुकूल होगी। उन्होंने यह भी कह दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों की हार हो रही है।

CG Vidhan Sabha Chunav: इस बार सीएम और डिप्टी सीएम दोनों की होगी हार, भाजपा सांसद ने कर दिया बड़ा दावा
Modified Date: September 10, 2023 / 08:07 pm IST
Published Date: September 10, 2023 8:05 pm IST

CG Vidhan Sabha Chunav : बलरामपुर/सूरजपुर। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा लगातार मेहनत कर रही है और घोषणा पत्र बनाने के लिए पूरे छग में 32 लोगों की टीम घूम रही है। आज दुर्ग सांसद विजय बघेल घोषणा पत्र के लिए विभिन्न संगठनों से बातचीत करने के लिए आज बलरामपुर और सूरजपुर पहुंचे उन्होंने सभी संगठनों से बातचीत की और उनके सुझावों को बन्द पेटी में डलवाया। उन्होंने इस दौरान कहा कि बीजेपी घोषणा पत्र पेश करेगी वह पूरी तरह से जनता के अनुकूल होगी। उन्होंने यह भी कह दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों की हार हो रही है।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टीएस सिंह देव ने कुछ इसी तरह से घोषणा पत्र तैयार किया था और इसी घोषणा पत्र के दम पर कहा जा रहा था कि कांग्रेस ने 2018 का चुनाव जीता था। इस बार भाजपा ने भी यही रणनीति अपनाई है और इस बार 32 लोगों की टीम पूरे प्रदेश में भ्रमण करते हुए विभिन्न संगठनों से मुलाकात करते हुए उनका सुझाव ले रही है। बीजेपी घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल आज जब बलरामपुर पहुंचे तो उन्होंने विभिन्न संगठनों से न सिर्फ बातचीत की बल्कि यह दावा किया कि साल 2018 में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र किया था वह झूठ का पुलिंदा था लेकिन इस बार जो बीजेपी घोषणा पत्र पेश करेगी वह पूरी तरह से जनता के अनुकूल होगी। उन्होंने यह भी कह दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों की हार हो रही है।

read more:  Urfi Javed Dress Ideas: उर्फी जावेद ने फिर मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, किया ऐसा वीडियो पोस्ट, देखने वालों के उड़े होश

CG Vidhan Sabha Chunav: बता दें कि भाजपा अपने घोषणा पत्र को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्र में जा रही है, इसी क्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल सूरजपुर जिले भी पहुंचे और उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र की खासियत बताने के साथ ही कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक झूठ का पुलिंदा है, उन्होंने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया, भाजपा जो कहती है वह करती है, यह कांग्रेस और भाजपा का सबसे बड़ा अंतर है, उनका दावा है कि भाजपा के घोषणा पत्र में सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सभी वादे पूरे किए जाएंगे, सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री पर निशान साधते हुए कहा कि पाटन की जनता इस बार कांग्रेस को मजा चखाएगी और उन्हें इस बार बुरी तरह हर का सामना करना पड़ेगा।

read more:  Gwalior News : सिंधिया का कांग्रेस पर हल्ला बोल…! कहा-कांग्रेस लूट-झूठ और वादाखिलाफी वाली पार्टी, सतीश सिकरवार ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com