शह मात The Big Debate: रोटी गर्म..बासी में उबाल..काली किसकी दाल? कांग्रेस ने लगाए आरोप तो बीजेपी ने दिया करारा जवाब, देखिए पूरी रिपोर्ट

Ads

CG News: रोटी गर्म..बासी में उबाल..काली किसकी दाल? कांग्रेस ने लगाए आरोप तो बीजेपी ने दिया करारा जवाब, देखिए पूरी रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - September 12, 2025 / 11:29 PM IST,
    Updated On - September 12, 2025 / 11:29 PM IST

CG News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस का आरोप: 60 हजार की रोटी मशीन 8 लाख में खरीदी गई
  • कांग्रेस का आरोप: 60 हजार की रोटी मशीन 8 लाख में खरीदी गई
  • भ्रष्टाचार पर आरोप-प्रत्यारोप से छत्तीसगढ़ की राजनीति में गरमी बढ़ी

रायपुर: CG News इस वक्त छत्तीसगढ़ में एक-दूसरे को ज्यादा भ्रष्टाचारी बताने की होड़ लगी है। कांग्रेस का आरोप है कि जो रोटी बनाने वाली मशीन बाजार में 60 हजार में मिलती है उसे 8 लाख में खरीदा गया है। अब कांग्रेस ने आरोप लगाया तो बीजेपी ने भी जवाब दिया कि ‘सूपा बोले तो बोले, चलनी भी बोल रही है’। यानी जिस कांग्रेस सरकार के मंत्री से लेकर अधिकारी जेल की चक्की पीस रहे हैं वो अब भ्रष्टाचार का आरोप लगाएगी? बीजेपी ने ये भी कहा कि बोरेबासी दिवस बनाने के लिए तब की भूपेश सरकार ने करोड़ों फूंक दिए और उसमें भी घोटाला कर दिया। अब सवाल ये है कि क्या आरोप का जवाब आरोप है और सवाल ये है कि भ्रष्टाचार कोई भी करे? पैसा तो जनता का डूब रहा है।

Read More: Korba News: अस्पताल में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों को हुआ इस बात का शक, अब पुलिस ने जांच की शुरू

CG News छत्तीसगढ़ में इस वक्त एक-दूसरे को भ्रष्टाचारी बताने की सियासी रस्म जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ट्राइबल विभाग पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि विभाग ने 55 से 60 हजार रुपए की रोटी बनाने की मशीन को 8 लाख में खरीदा गया है। कांग्रेस ने इस संबंध में सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी जारी किया है। दीपक बैज ने ये भी कहा कि इसके पहले 200 रुपए का जग 32 हजार रुपए में खरीदे गए। 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदे गए। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने बोरे बासी घोटाला का पोस्टर जारी किया है। जिसमें लिखा है कि 8 करोड रुपए की बोरे बासी खाने के बाद भी इनकी भूख खत्म नहीं हुई।

Read More: VMS TMT IPO: IPO लवर्स हो जाएं तैयार, 17 सितंबर को खुल रहा धमाकेदार ऑफर, GMP दे रहा जबरदस्त सिग्नल 

खैर बीजेपी या कांग्रेस किसकी चलनी में ज्यादा छेद है। ये तो बहस का मुद्दा है लेकिन 8 लाख की रोटी बनाम 8 करोड़ की बोरेबासी की लड़ाई ने सूबे की सियासत में नया तड़का लगा दिया है।

कांग्रेस ने किस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है?

कांग्रेस ने ट्राइबल विभाग पर आरोप लगाया कि बाजार में 60 हजार की रोटी मशीन को 8 लाख में खरीदा गया।

बीजेपी ने कैसे जवाब दिया?

बीजेपी ने बोरेबासी दिवस के बहाने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने करोड़ों फूंककर घोटाला किया।

इस विवाद में कौन-कौन नेता शामिल हैं?

कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाए, जबकि बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करके जवाब दिया।