इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। आज 153 नए मरीजों की पहचान हुई है। जिसके बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1803 हो गई है।
Read More News: 2 अमेरिकी फाइटर जेट ने ईरानी विमान को हवा में घेरा, 100 मीटर करीब आ गए थे दोनों
1 मरीज के मौत की भी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब तक अकेले जिले में 303 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो यहां 4603 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।
Read More News: चरित्र शंका पर फावड़े से काट दिए थे पत्नी के हाथ-पैर, इलाज के दौरान महिला की मौत
आज 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बता दें कि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज इंदौर में सामने आए हैं। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6709 हो गए हैं। सभी एक्टिव मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।
Read More News: नींद का झोंका आने से हुई थी दुर्घटना, लोहे के सरिया और पेड़ के बीच फंसे ड्राइवर की दर्दनाक मौत