स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार का कारोबार, दो थाई युवतियों सहित 21 गिरफ्तार

Ads

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार का कारोबार, दो थाई युवतियों सहित 21 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 24, 2021 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

इंदौर: स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 12 युवतियों समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किये गये लोगों में दो युवती थाईलैंड की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Read More: दुल्हन का भी हो गया बुरा हाल, जब देखा दूल्हे के दोस्तों का गिफ्ट, जानिए ऐसा क्या तोहफा दिया

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को विजय नगर क्षेत्र के एक स्पा और मसाज सेंटर पर छापा मारा गया, तो 12 युवतियां इसमें बने आलीशान कमरों में ग्राहकों के साथ अनैतिक काम में शामिल पाई गईं।

Read More: नारायणपुर में IED ब्लास्ट और मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवान, एक घायल

एएसपी के मुताबिक इस सेंटर में बड़ी तादाद में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया कि युवतियों और ग्राहकों के साथ स्पा सेंटर के संचालक संजय वर्मा (33) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पाराशर ने कहा, ‘पुलिस की पूछताछ में वर्मा ने स्वीकारा कि वह हर ग्राहक से 5,000 रुपये से 10,000 रुपये वसूलकर उसे स्पा सेंटर के कमरे में भेजता था।’

Read More: लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के लिए मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश, कहा- राजधानी सहित इन जिलों में बरतें विशेष सावधानी

एएसपी के मुताबिक देह व्यापार के गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दो युवतियां खुद को थाईलैंड की नागरिक बता रही हैं। लेकिन उनके पास भारत का वीजा नहीं मिला है। पाराशर ने बताया कि दोनों युवतियों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्पा संचालक के मालिक के रूप में प्रदेश के छतरपुर निवासी जिन्नी राजन की पहचान हुई है और उसकी तलाश जारी है।

Read More: राहुल गांधी ने गलत बयान दिया, माफी मांगनी चाहिए, इस बार कांग्रेस की महिला विधायक ने ही लिया आड़े हाथों