बड़ी राहत: तीन कोरोना मरीजों ने जीती महामारी से जंग, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

Ads

बड़ी राहत: तीन कोरोना मरीजों ने जीती महामारी से जंग, अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - June 18, 2020 / 10:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं दूसरी ओर राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट में भी तेजी से सुधार हो रहा है। इसी बीच खबर आई है कि तीन कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बता दें कि कल भी छत्तीसगढ़ में 71 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी।

Read More: विलक्षण हनुमान के पैर की पाताल तक नहीं मिलती थाह, बेहद चमत्कारी है यहां स्थापित प्रतिमा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1864 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1099 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 753 लोगों का उपचार जारी है।

Read More: केंद्रीय मंत्री ने कहा – चाइनीज़ फूड बेचने वाले ​रेस्टोरेंट्स को किया जाए बैन, भारत के लोगों से की ये अपील