राजधानी में सामूहिक आत्महत्या.. पति, पत्नी और दो बच्चियों समेत 5 लोगों ने खाया जहर, सामने आई ये बड़ी वजह

Ads

एक लड़की की मौत की खबर है।  वहीं अन्य चार लोगों का इलाज जारी है।

  •  
  • Publish Date - November 26, 2021 / 12:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

भोपाल। राजधानी में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। एक लड़की की मौत की खबर है।  वहीं अन्य चार लोगों का इलाज जारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: पैसों की लालच में कलयुगी पिता ने जीवित बेटी का बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र निवासी पांच लोगों ने पैसों का लेनदेन के चलते सामूहिक सुसाइड की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पैसों का लेनदेन के चलते पति, पत्नी और दो बच्चियों समेत पति की मां ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने वॉटरफॉल में लगाई छलांग, गोताखोरों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

इलाज के दौरान 16 साल की लड़की की मौत हो गई। जबकि अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सरकारी जमीन के कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक, कलेक्ट्रेट में आवेदकों की उमड़ी भीड़